कौलावालांभूड में स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ पर बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल व अन्य। स्रोत: विभाग
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौलांवालाभूड़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। इस दौरान 167 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने बताया कि शिविर में 39 लोगों की उच्च रक्तचाप, 26 मधुमेह, 135 की सर्वाइकल और स्तन कैंसर, 96 को हीमोग्लोबिन, 167 की टीबी स्क्रीनिंग, 85 के दांतों की जांच, 3 की प्रसव पूर्व जांच, 85 की मुख स्वास्थ्य जांच, 96 की विकास निगरानी जांच और 4 लोगों में टीबी संभावित लक्षणों के चलते सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
-संवाद