फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में 62 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
कालाअंब में स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सक एवं टीम के पदाधिकारी : स्रोत केयर संस्था
विज्ञापन
केयर संस्था ने लगाया निशुल्क जांच शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी शिमला के तत्वावधान में केयर संस्था ने कालाअंब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 62 लोगों के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, यौन संचारित रोग और मधुमेह (शुगर) सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के साथ-साथ मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं और विभिन्न रोगों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केयर संस्था के परियोजना प्रबंधक जयपाल ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और युवा पीढ़ी इसमें तेजी से फंस रही है। यही कारण है कि एचआईवी और हेपेटाइटिस-बी और सी के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें नशे से दूर रखने की अपील की।
शिविर में संस्था की लेखापाल याचिका, परामर्शदाता आशा, पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, सुभाष चौधरी सहित अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें