कफोटा कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पावटा साहिब /सतौन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर अध्ययन एवं प्रतियोगी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा।