फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, कोटा पाब में 56 लाख के पीएचसी भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
पीएचसी कोटा पाब का​ ​शिलान्यास करते उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान। स्रोत : जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ, बोले-शिलाई में स्वास्थ्य-शिक्षा ढांचे को मिल रही मजबूती
विज्ञापन


-हरलोग स्कूल में 14.50 लाख से बने अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को ठोंठा जाखल में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद कोटा पाब में 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास और राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरलोग में 14.50 लाख रुपये से बने अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मकड़ाना के लिए दो कमरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा पाब के लिए दो कमरे देने की घोषणा की। हरलोग स्कूल के ग्राउंड और सामुदायिक भवन के लिए दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही बाइला में वेटरनरी भवन और कोयलू महाराज के साझा प्रांगण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में कमरऊ, सतौन, टिंबी और चांदनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण चल रहा है। कांटी मशवा पीएचसी भवन का हाल ही में लोकार्पण किया गया है, जबकि कोटा पाब में पीएचसी शुरू करने के बाद अब भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मार्केटिंग समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप, बीएमओ केएल भगत व अजय देवल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पद्म प्रकाश, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी व राजेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पीएचसी कोटा पाब का शिलान्यास करते उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान। स्रोत : जन संपर्क विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें