फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लगाया चिकित्सा मूल्यांकन शिविर

विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय नाहन में अपनी बारी का इंतजार करते विशेष बच्चों के साथ बैठे उनके अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय नाहन में एलिम्को के डाक्टरों की टीम ने की उनकी जांच


नाहन में लगे विशेष शिविर में 42 विशेष बच्चों ने करवाया अपना पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय (समग्र शिक्षा) की ओर से बीआरसी कार्यालय नाहन में सोमवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।

इसमें चार शिक्षा खंडों से आए प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों का भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) चनालोन, पंजाब से आए डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
विज्ञापन


इसका मकसद विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को कृत्रिम अंग और जरूरत का सामान उपलब्ध करवाना है। इसके लिए जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रत्येक शिक्षा खंड के लिए 10 हजार रुपये की राशि भी निर्धारित की गई है।

सोमवार को सुरला, नाहन, सराहां व ददाहू खंड के बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ शिविर में पहुंचकर अपना मेजरमेंट करवाया। यहां नाहन ब्लॉक के 28, सुरला ब्लॉक के 5, ददाहू ब्लॉक के 10 और सराहां ब्लॉक 8 विशेष बच्चों ने अपना पंजीकरण करवाकर जांच करवाई।

शिविर का डाइट नाहन के प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज, योजना की समन्वयक शिवानी थापा व बीईईओ पूर्ण चंद ने निरीक्षण किया, जबकि ओम प्रकाश पुंडीर व कुणाल पुंडीर विशेष रूप से मौजूद रहे।

गौरतलब रहे कि एलिम्को दिव्यांग बच्चों के लिए कृत्रिम अंग, ऑर्थोटिक्स, श्रवण यंत्र, गतिशीलता सहायता जैसे व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और शिक्षण सामग्री जैसे एमएसआईईडी किट जैसी कई तरह की चीजें उपलब्ध कराता है। ये उपकरण दिव्यांग बच्चों की शारीरिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और उनकी शिक्षा और दैनिक गतिविधियों में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

शिवानी थापा ने बताया कि माजरा, पांवटा साहिब, खोरोंवाला के लिए 11 नवंबर को पांवटा साहिब में और सतौन, कफोटा, बकरास व शिलाई खंड के बच्चों के लिए 12 नवंबर को शिलाई में यह शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा राजगढ़, नौहराधार, नारग व संगड़ाह खंड के लिए राजगढ़ में 13 नवंबर को यह शिविर लगेगा। पहले दिन नाहन में 42 विशेष बच्चों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


संवाद

बीआरसी कार्यालय नाहन में अपनी बारी का इंतजार करते विशेष बच्चों के साथ बैठे उनके अभिभावक। संवाद

बीआरसी कार्यालय नाहन में अपनी बारी का इंतजार करते विशेष बच्चों के साथ बैठे उनके अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें