भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई के माध्यम से होगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई के सौजन्य से 22 फरवरी को प्रात: 10 बजे पांवटा साहिब के ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ तरुवाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पारस हॉस्पिटल व अल्केमिस्ट हॉस्पिटल चंडीगढ़ से डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी।
संगठन के संरक्षक डॉ. एसपी खेड़ा और अध्यक्ष करनैल सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की है कि इस शिविर का लाभ उठाएं। वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों से विशेष रूप से इस चिकित्सा शिविर में शिरकत कर लाभ उठाने की अपील की है।
चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन, गायनेकोलॉजिस्ट तथा गड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल रहेंगी। विभिन्न रोग संबंधित जांच भी निशुल्क की जाएगी।
संवाद