-9 में उच्च रक्तचाप और 5 में पाए गए मधुमेह के लक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानक्यारी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 48 लोगों के स्वास्थ्य की जांचकर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. श्रुति और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कौशल्या ने स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 9 लोगों में उच्च रक्तचाप और 5 में मधुमेह के लक्षण पाए गए। 3 लोगों की आंखों की जांच, 2 की मुख स्वच्छता जांच की गई। वहीं टीबी के संभावित लक्षणों के चलते 2 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, खानपान और टीबी रोग के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि गत दिवस लादू में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।