फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में स्वास्थ्य जांच शिविर, 58 लोगों का परीक्षण

विज्ञापन
ददाहू में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
-लोगों को दवाइयां वितरण के साथ किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पंचायत घर ददाहू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 58 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच के साथ-साथ दंत रोगों की भी जांच कर मौके पर ही उपचार किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रजत गर्ग और दंत चिकित्सक डॉ. विशाल गौड ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच की। बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि दूरदराज की सामुदायिक बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को घर के नजदीक ही उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक हों और समय पर उपचार प्राप्त करें। इस दौरान एएनएम रेखा धीमान, रंजना, सीएचओ निधि, सिमरन, शिल्पा व विशाल के अलावा आशा कार्यकर्ता शोभा वालिया, दीना देवी और दमयंती देवी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें