नाहन/ददाहू (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से शनिवार को सिविल अस्पताल ददाहू में एनजीटी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि ददाहू में आयोजित एनजीटी शिविर में 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 3 लोगों में बीपी और पांच में शुगर के लक्षण पाए गए। उन्होंने बताया कि 30 के करीब लोगों के दांतों की जांच के साथ-साथ ओरल स्क्रीनिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया।
उधर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामा में आयोजित शिविर में 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बीपी, शुगर, दांत, नेत्र समेत अन्य बीमारियों से संबंधित लोगों का उपचार कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। इस दौरान लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद