फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भांभी भनोत में निक्षय शिविर में 67 लोगों के एक्स-रे

विज्ञापन
भांबी भनोत में निक्षय शिविर में जांच करती डॉ. छ​वि बंसल। संवाद
विज्ञापन
-96 लोगों की ओपीडी, टीबी के लक्षण, बचाव को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। टीबी की संभावित पहचान और जांच के लिए भांभी भनोत में आयोजित निक्षय शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांभी भनोत में आयोजित निक्षय एवं एक्स-रे जांच शिविर में क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में 96 लोगों की ओपीडी दर्ज हुई। इनमें 67 लाभार्थियों के एक्स-रे किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि लंबे समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, लगातार बुखार, रात में पसीना आना और कमजोरी टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बंसल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समय पर बीमारी की पहचान और उपचार शुरू होने से टीबी को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें