फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई

विज्ञापन
आस्था स्कूल नाहन में शिविर के दौरान वरिष्ठ जनों की की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष स्वास्थ्य जांच और डिमेंशिया (याददाश्त संबंधी समस्या) स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन सिरमौर, चिकित्सा विभाग नाहन और आस्था वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिविर का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से डिमेंशिया के बढ़ते मामलों पर चर्चा की। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 70-75 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। डिमेंशिया के लक्षणों की पहचान कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में बुजुर्गों के परिजनों को भी डिमेंशिया की समय पर पहचान और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, मोनिका शर्मा समेत स्टाफ और वरिष्ठजन मौजूद रहे।

-संवाद

आस्था स्कूल नाहन में शिविर के दौरान वरिष्ठ जनों की की जांच करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें