फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिविर में 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और दवाइयां बांटीं

विज्ञापन
ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला तारुवाला मे स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
यमुना करुणा संस्था, रोटरी क्लब और रोटरी सखी ने करवाया आयोजन
विज्ञापन

ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला तारुवाला में हुआ स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना करुणा संस्था, रोटरी क्लब और रोटरी सखी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया गया। इस दौरान गंगा प्रेम अस्पताल ऋषिकेश, राजीव गांधी कैंसर संस्थान व अनुसंधान केंद्र दिल्ली की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। शिविर में 100 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक करुणा संस्था पांवटा अध्यक्ष डॉ. परवेश सबलोक और शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में शिविर का आयोजन हुआ। इसे महिला विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व सैनी, मेडिकल व जनरल परामर्श डॉ. आशीष व डॉ. प्रेरित शर्मा ने सेवाएं दीं। इस दौरान करीब एक सौ से अधिक मरीज स्वास्थ्य जांच करवाने को पहुंचे। मरीजों की निशुल्क बीपी, शूगर तथा कैंसर संबंधित जांच के साथ जरूरी दवाइयों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष अंशुल गोयल, डॉ. नीना सबलोक, रोटरी सखी से अंंजलि सिंगला समेत रोटरी, रोटरी सखी और करुणा संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें