संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विकास बोर्ड के सौजन्य से वृष संक्रांति के अवसर पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल अशोक अग्रवाल, भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा, रमेश कपिल, पंडित रविदत्त शर्मा, माता राम, वीरेंद्र सिंह, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, रोशन लाल सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की।
इस दौरान भगवान परशुराम व माता रेणुका मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ी जहां श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन करने के उपरांत देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन के लिए सुख व समृद्धि की कामना भी की।
-संवाद