अग्रसेन जयंती पर नाहन में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते सभा के सदस्य व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। संवा
वैश्य सभा ने किया कार्यक्रम, डॉ. बिंदल भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वैश्य सभा नाहन ने सोमवार को महाराजा अग्रसेेन जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके सिद्धांतों पर चलने का भी प्रण लिया गया। वैश्य सभा नाहन के सदस्य सोमवार की सुबह गुन्नूघाट में स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी महाराजा अग्रसेन के कार्यों और सिद्धांतों की सराहना की। इस मौके पर वैश्य सभा के जिला प्रधान विनय गुप्ता, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, अलका गर्ग समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाद