फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शनि जयंती पर ददाहू में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
ददाहू में शनि जयंती पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। न्याय के देवता शनि महाराज की जयंती पर ऐतिहासिक शनिधाम ददाहू में शनिवार को हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र सहित दूरदराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनि देव की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम में ददाहू पंचायत के पूर्व प्रधान महेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और ठाकुर परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। श्रद्धालुओं ने शनि देव को गुड़, भूने हुए चने और उड़द का भोग अर्पित किया। शनिधाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने शनि महाराज की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित कर परिवार की खुशहाली और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें