फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाटी विकास मंच ने अनुसूचित जनजाति दर्जे के प्रभारी क्रियान्वयन की उठाई मांग

विज्ञापन
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन देते हाटी विकास मंच के सदस्य। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर को दिया ज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा के नेतृत्व में लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिला और उन्हें हाटी समुदाय के अधिकारों के संरक्षण, अनुसूचित जनजाति दर्जे के प्रभावी क्रियान्वयन और गिरिपार क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि वर्तमान में हाटी समुदाय को प्रदान किए गए अनुसूचित जनजाति दर्जे से संबंधित मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय की ओर से पारित अंतरिम स्थगन आदेश के कारण लाखों पात्र युवाओं, विद्यार्थियों, बेरोजगारों एवं अन्य लाभार्थियों को अनुसूचित जनजाति से मिलने वाले संवैधानिक लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। मंच ने आग्रह किया कि केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालयों के स्तर पर इस विषय में प्रभावी पहल कर समुदाय के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मंच ने हाटी समुदाय को प्रदान किए गए अनुसूचित जनजाति दर्जे का राज्य एवं केंद्र सरकार के सभी विभागों में पूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, न्यायालय में लंबित मामले के शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान हेतु आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रयासों का समर्थन करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा सोलन-राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोनहाट-मीनस सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने और राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए प्रभावी पैरवी करने की मांग की। इस मौके पर इस अवसर पर महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वीएन भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें