फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टिंबी जोन हाटी इकाई कार्यकारिणी का गठन, भीम सिंह चौहान चुने अध्यक्ष

विज्ञापन
- गिरिपार के टिंबी जोन हाटी समिति इकाई की बैठक में भाग लेते सदस्य: स्त्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
टिंबी जोन हाटी इकाई कार्यकारिणी का गठन, भीम सिंह चौहान चुने अध्यक्ष
विज्ञापन

केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन शास्त्री ने हर सवाल का दिया जवाब
पंचायत स्तरीय हाटी इकाई गठन और आर्थिक सहयोग जुटाने को लेकर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/शिलाई(सिरमौर)। हाटी समिति खंड इकाई शिलाई के अंतर्गत टिंबी जोन की सात पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठक सामुदायिक भवन टिंबी में आयोजित की गई। इसमें आसपास की पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में हाटी मुद्दे पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर विस्तृत जानकारी दी तथा आर्थिक सहयोग के लिए भी रणनीति तैयार कर ली गई है।

बैठक के दौरान केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कोर्ट केस की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों की ओर से पूछे गए सवालों पर हाटी समिति की ओर से जवाब देकर शंकाओं का समाधान भी किया। शिलाई खंड इकाई की ओर से कोषाध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने शिलाई इकाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें हीरा सिंह बरफाईक व दलीप सिंह तोमर ने विशेषरूप से भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में टिंबी के वरिष्ठ जनों ने हाटी मुद्दे पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में ही आर्थिक सहयोग जुटाने की पहल करते हुए उपस्थित लोगों ने 11,800 रुपये की राशि एकत्रित की गई।
बैठक में टिंबी में अलग से हाटी इकाई का गठन किया गया। बैठक में अशियाड़ी, क्यारी गुंडाह, बकरास, मिल्ला, बिंडला दिगवा, कोटी उतरोऊ और बांबल इन सात पंचायतों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें हाटी समिति खंड इकाई शिलाई के अन्तर्गत टिंबी जोन इकाई के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान को चुना गया। जबकि कोटी उतरोऊ के राम सिंह राणा को सचिव, बकरास के लाल सिंह को कोषाध्यक्ष, बांबल के बिशन सिंह को उपाध्यक्ष, फड़ोग के दलीप सिंह को सहसचिव चुना गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों में बंसी राम शर्मा बिंडला, धनवीर ठाकुर क्यारी गुंडाह, भरत सिंह भेड़ाल, विरेंद्र सिंह बांबल, जगत राणा, कंवर राणा, इंद्र राणा कोटी उतरोऊ, मिल्ला से चतर राणा व अतर सिंह, अश्याड़ी से ज्ञान सिंह, चैत राम, मदन सिंह नंबरदार बिंडला दिगवा, रण सिंह चौहान बमराड़, दलीप सिंह क्यारी, कुलदीप सिंह बकरास, बंबराड़ से राम लाल शर्मा, दलीप सिंह, कुलदीप सिंह, कपिल चौहान दुड़ेच, मोहर सिंह व कुलदीप सिंह गुंडाह तथा बलबीर सिंह क्यारी शामिल किया है। नव नियुक्त अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हैं।

संवाद
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें