फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी सिंह बने हाटी समिति रोनहाट इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट उपतहसील में हाटी समिति की इकाई का गठन किया गया जिसमें हरी सिंह ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि चैन सिंह को महासचिव बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष बलदेव सिरमौरी, सह सचिव धनी राम शर्मा और कोषाध्यक्ष अरविंद कनियाल को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेश सिंगटा, कुलदीप राणा, गोपाल राणा और प्रताप जस्टा रखे गए। चुनाव के बाद हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि उपतहसील के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों में भी पंचायत स्तर पर इकाईयों का गठन किया जाएगा। इस दौरान गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की मांग को गति देने के लिए भी रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर शिलाई इकाई के अध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी, रमेश नेगी, बलबीर शर्मा और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शर्मा सहित कई लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें