फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाटी समिति की महाखुमली में उद्योग मंत्री पर लगाए आरोप

विज्ञापन
शिलाई में हाटी समिति द्वारा आयोजित महाखुमली में भाग लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
मंत्री ने किया हमेशा हाटी मुद्दे को लटकाने का काम : समिति
विज्ञापन

हाटी समिति की महाखुमली में उद्योग मंत्री पर लगाए आरोप
शिलाई में आयोजित हुई केंद्रीय हाटी समिति की महाखुमली
संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में मंगलवार को केंद्रीय हाटी समिति की महाखुमली का आयोजन किया गया। इस दौरान एससी समाज से संबंध रखने वाले केंद्रीय हाटी सिमिति इकाई नौहराधार अध्यक्ष शिवचंद ने उद्योग मंत्री पर खुले मंच से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाटी मुद्दे में विलंब और स्वर्ण तथा एससी के बीच मतभेद के लिए मंत्री पर आरोप लगाए।

उन्होंने बताया कि हाटी को जनजातीय दर्जा मिलने तक क्षेत्र की स्थिति सामान्य थी लेकिन चुनाव नजदीक आते ही लाखों एससी वर्ग से संबंधित लोगों को स्वर्ण समाज के खिलाफ भड़का कर स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने एससी भाइयों से आग्रह किया कि चुनाव चले गए हैं, आंखों से पट्टी उतार कर सही गलत की पहचान समय रहते कर लेनी चाहिए, राजनैतिक चपेट में इतना बड़ा मौका पहले ही खो चुके हैं। अब समाज में पैदा हुई आपसी खाई को कम करना चाहिए और मिल कर स्वर्ण समाज के हकों के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए।

महाखुमली में सीमित ने अपने कार्य को संक्षेप में रखा। समिति के कानूनी सलाहकार रण सिंह ने बताया कि मामला सरकार लड़ रही है। समिति वन टेन के तहत केस में पार्टी बन कर लड़ रहे हैं। सभी दस्तावेेज अदालत को जमा करवा दिए गए हैं। मामले में चार जवाब राज्य सरकार से मांगे गए हैं, जो कोर्ट को अब तक जमा नहीं करवाए गए हैं। इसके बाद जनजातीय मामला पूरी तरह हाटियों के पक्ष में जाएगा।

कोषाध्यक्ष ने बताया कि समिति के भंडार में अब तक हाटियों से अनुदान में मिली राशि 17 लाख है, जिसमें से पांच लाख अभी भी समिति के कोष में जमा हैं बाकि 12 लाख रुपये से वकील की फीस व सरकार से मांगी गई सैकड़ों आरटीआई में खर्च हुआ है।

केंद्रीय सिमिति के उपाध्यक्ष कुंदन शास्त्री ने कहा कि हर्षवर्धन चौहान की ओर से कफोटा क्षेत्र के अंदर एक जनसभा में केंद्रीय हाटी समिति पर गंभीर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज केंद्रीय हाटी सिमिति ने कार्य का सारा लेखाजोखा महाखुमली में रखा जिसमें सभी को खुला सवाल पूछने का निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्री ने हमेशा हाटी मुद्दे को लटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय हाटी समिति राजनीति से ऊपर उठ कर संघर्ष जारी रखेगी तथा विरोधियों का डट कर सामना करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें