फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाटी क्रिकेट प्रतियोगिता पर एमबीबीसी गेहल का कब्जा

विज्ञापन
उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ हाटी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में डीएनएम कांसर को दी करारी मात

संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट(सिरमौर)। नव प्रभात नवयुवक संघ डाहर केलुवी की ओर से आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एमबीबीसी गेहल ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एमबीबीसी गेहन ने डीएनएम कांसर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि की दी गई। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली अंधेरी की टीम ने ग्यारह हजार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में एमबीबीसी गेहल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाकर विपक्षी टीम को 92 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में डीएनएम कांसर निर्धारित ओवर में 72 रन ही बना पाई। इस प्रतियोगिता में 80 टीमों ने भाग लिया। सोम ठाकुरा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दिक्षांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सूरज नेगी को सर्वश्रेष्ठ कीपर चुना गया। प्रतियोगिता में महिला रस्साकशी भी मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रस्साकशी को महिला मंडल केलुवी ने अपने नाम किया।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें