फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बंद रही हरिपुरधार-कुपवी सड़क

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार रात को भी जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से जिला में जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण सतौन-रेणुका सड़क मार्ग वीरवार को भी बंद रहा। जबकि हरिपुरधार-कुपवी संपर्क मार्ग पर करीब आठ घंटे तक वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बारिश के कारण हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर तराहां के समीप भारी भूस्खलन से आठ घंटे तक यातायात ठप रहा। वहीं, नाहन-हरिपुरधार मार्ग खड़कोली के पास अवरुद्ध होने से पांच घंटे यातायात सेवा बाधित रही। हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक बसें व दर्जनों बाहन तराहां के समीप फंसे रहे। यात्रियों को 10 से 12 किमी तक का सफर पैदल चल कर तय करना पड़ा। शाइला सैल संपर्क मार्ग भारी बारिश के कारण बंद हो गया है।

इसके अलावा रोधार-दियुड़ी, देवीनगर-केलवी, गेहल-डिमाइना व कुफर-डाडर समेत आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं। इसके अलावा सतौन-रेणुका सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पिछले 24 घंटे से इस सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है। बुधवार रात बारिश होने से टिक्कर खड्ड, नैरा डांक, शडियार और अंबोण में भूस्खलन होने से सतौन-रेणुका सड़क मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी मशीनरी सहित सड़क बहाल करने में जुटे हुए हैं। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता आतीश ठाकुर ने बताया कि सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही इस मार्ग पर यातायात वाहन चलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें