फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: केक काटकर और प्रसाद बांटकर मनाया हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
ददाहू में हनुमान जयंती के मौके पर राहगीरों को प्रसाद बांटते युवा व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। ग्यारहां मुखी हनुमान मंदिर खदाल में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए जलाल नदी के तट पर ग्यारहां मुखी हनुमान की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
हनुमान जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने ददाहू बाजार में लोगों को हलवे का प्रसाद बांटा। सतीबाग स्थित सिंदूरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने भजनों से महावीर बजरंग बली का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी को चोला चढ़ाकर उनका शृंगार और पूजा-अर्चना की गई। साथ ही पांच पाउंड का केक काटकर हनुमान (बालाजी) को भोग लगाया गया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और गुड़ और भुने चने का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें