बारहवीं कक्षा में अराध्या बंसल 94.4 फीसदी अंक लेकर रहीं प्रथम
गुरु नानक मिशन स्कूल में 22 विद्यार्थियों के 90 फीसदी से अधिक अंक
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा : गुरविंद्र कौर चावला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिया है। स्कूल की मेधावी अराध्या बंसल ने 94.4 फीसदी अंंक लेकर प्रथम, रशप्रीत कौर ने 94 फीसदी अंक लेकर दूसरा तथा आदित्य शर्मा ने 93.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि 12वीं कक्षा में वंश ठाकुर व साक्षी ने 93.2 फीसदी, ईशिता ने 93, अभिनव पराशर, पियूष पुंडीर व पायल पुंडीर ने 92.6 फीसदी, अरुषी जैन ने 92.4, राहुल गुप्ता व स्नेहा चौहान ने 92.2, प्रभजोत सिंह व प्रेरणा पुंडीर ने 91.8, वंशिका ठाकुर ने 91.6, नेहा ठाकुर ने 91.2, संस्कृति शर्मा, अर्शप्रीत कौर व ईशिका खान ने 91, हिरल गोस्वामी ने 90.8, अंश त्यागी ने 90.2 तथा अर्चित शर्मा ने 90 फीसदी अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के 22 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक, 76 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला व निदेशक गुरजीत सिंह सैनी ने सभी छात्रों, अभिभावक को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संवाद
...
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा: कक्षा 12वीं, अराध्या बंसल,
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा: कक्षा 12वीं, अराध्या बंसल,
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा: कक्षा 12वीं, अराध्या बंसल,
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा: कक्षा 12वीं, अराध्या बंसल,
गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा: कक्षा 12वीं, अराध्या बंसल,