फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण से सिकुड़ रही सड़कें, पैदल चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में सड़क पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


-लोगों को झेलनी पड़ रही समस्या, नगर परिषद की कार्रवाई न के बराबर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से सड़कों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे शहर की सड़कें दिन-प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है और शहरवासियों को आवागमन करने में भी दिक्कतें हो रहीं हैं। उधर, नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण पर कोई खास कार्रवाई न होने के चलते ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं।
आरोप है कि शहर में दुकानदारों ने नगर परिषद की जल निकासी नाली को ऊपर से पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे बरसात में पानी सड़कों पर ही इकट्ठा हो जाता है। ऐसे में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ-साथ शहर के मुख्य बाजार में गीता भवन से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने दुकान का सामान दुकानों के बाहर सड़कों पर ही रखा हुआ है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। साथ ही रेहड़ी फड़ियां भी सड़क पर ही लग रहीं हैं। यहां वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेश तोमर, सुनील कुमार, विशाल, देवेंद्र सिंह, संदीप और मुकेश ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में बस अड्डा से लेकर गीता भवन से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक तक व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे शहर की सड़कें सिकुड़ गईं हैं। दुकानदारों ने जल निकासी की नालियों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे नालियों की सफाई करना भी सफाई कर्मियों को मुश्किल हो जाता है।
इसके साथ ही दुकानों का सामान भी सड़कों के किनारों पर रख कर बेचा जा रहा हैं। आलम यह है कि शहरवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की मांग है कि नगर परिषद को अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उधर, नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि अभी होली मेला शुरू होने वाला है। मेला खत्म होने के बाद पहले व्यापारियों को सड़क से सामान उठाने का आग्रह किया जाएगा। अगर कोई व्यापारी सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


संवाद

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में सड़क पर किया गया अतिक्रमण। संवाद

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में सड़क पर किया गया अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें