फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी में उपविजेता पांवटा कॉलेज टीम का भव्य स्वागत

विज्ञापन
ऊना में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कबडडी प्रतियोगिता मेंउप विजेता रही टीम का स्वागत करते पांवटा
विज्ञापन
ऊना में अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में 28 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतर-महाविद्यालय कबड्डी महिला चैंपियनशिप में पांवटा साहिब कॉलेज की टीम उपविजेता रही। टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर महाविद्यालय में टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान, प्राध्यापक डॉ. जफर अली तथा अन्य संकाय सदस्यों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। हिमोत्कर्ष राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द ऊना में 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पांवटा साहिब की महिला टीम ने घुमारवीं महाविद्यालय को हराया। दूसरे मुकाबले में नाहन महाविद्यालय को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में रामपुर बुशहर महाविद्यालय को मात दी। फाइनल में पांवटा साहिब बिलासपुर महाविद्यालय की टीम से मामूली अंतर से हार गई और उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. कांता चौहान और प्रो. नंदिनी कंवर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें