टनल में काम करने वाले मजदूर नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
सराहां (सिरमौर)। ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की काम रोको हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल पर बैठे पच्छाद विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवकों व कंप्यूूटर ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को प्रदेश सरकार पूरा नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल पर बैठे संजय कुमार, रीना शर्मा, आशा रानी, श्यामदत्त, घनश्याम, पूनम शर्मा, सुनील शर्मा, राजकुमार व सुभाष ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारी पिछले 10 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं मगर उन्हें आज तक नियमित नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मुख्य मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण व समान काम का समान पैसा शामिल है। सरकार जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक ग्रामीण विकास विभाग में कोई भी कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटेगा। उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों में काम रोको हड़ताल जारी है।