फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सर्पदंश से मृत कामगार के परिजनों को मिलेगी चार लाख की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन



-कंपनी ने दिए 80 हजार रुपये, ईएसआईसी और प्रबंधन की ओर से दो सप्ताह में मिलेगा शेष मुआवजा
-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कराया समाधान, आपदा प्रबंधन मद से भी मिलेगी आर्थिक सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद स्थित उद्योग में कार्य के दौरान सर्पदंश से जान गंवाने वाले कामगार के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन मद के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और कंपनी प्रबंधन की ओर से देय मुआवजा भी आगामी दो सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मृतक के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से तत्काल राहत के रूप में 80 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष देय मुआवजा ईएसआईसी और कंपनी प्रबंधन की ओर से नियमानुसार दो सप्ताह के भीतर अदा किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को मोगीनंद स्थित एक उद्योग में ड्यूटी के दौरान एक कामगार को सांप ने डस लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने उद्योग के मुख्य द्वार पर शव रखकर मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

स्थिति तनावपूर्ण होने पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। प्रशासन ने नियमानुसार मिलने वाली सभी सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन के हस्तक्षेप से प्रदर्शन समाप्त हुआ।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें