फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन का एरियर, पिछले और नए डीए के एरियर पर चुप्पी क्यों : डॉ. मामराज पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले और नए डीए के एरियर पर चुप्पी क्यों : डॉ. मामराज पुंडीर
विज्ञापन

कहा, अपने हक और अधिकारों की मांग करने पर ये सरकार दबाने का कर रही काम
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. पुंडीर ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत डीए की घोषणा करके प्रदेश सरकार वाहवाही लूटने का काम करना चाहती हैं, लेकिन वेतन का एरियर, पिछले और नए डीए के एरियर पर चुप क्यों बैठी है। अभी भी प्रदेश के कर्मचारियों का 12 प्रतिशत डीए सरकार के पास है। इससे हर एक कर्मचारी को 15 हजार से बीस हजार का नुकसान हो रहा है। छठे वेतन का हर कर्मचारी का कम से कम 4 लाख का एरियर सरकार के पास है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूर्व प्रांत महामंत्री एवं पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी शिक्षामंत्री हिमाचल सरकार डॉ. मामराज पुंडीर ने प्रेस बयान में यह बात कही।
विज्ञापन

डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि आखिर कर्मचारियों की मांगों पर प्रदेश का डरा हुआ कर्मचारी चुप क्यों बैठा है। पूर्व में रही प्रदेश सरकार को पानी पी-पी कर कोसने वाले साम्यवादी संगठन भी आज चुप है। कर्मचारी हितैषी बनने वाले तथाकथित कुछ नेता आज किस बिल में जाकर घुस गए हैं। दो वर्षों में प्रदेश के कर्मचारियों की कोई जेसीसी बैठक नहीं हुईं।
विज्ञापन

ऐसे में कर्मचारियों की हितैषी वर्तमान सरकार कैसे हो सकती है। जो भी कर्मचारी प्रदेश सरकार से मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से अपने हक व अधिकारों की मांग करते हैं उन्हें सरकार दबाने का काम कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें