फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का गुणात्मक शिक्षा पर फोकस : विनय

विज्ञापन
नौहराधार में जन समस्या सुनते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार। संवाद
विज्ञापन
बोगधार में 55 लाख रुपये के किए लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बोगधार में 28 लाख रुपये से निर्मित डॉ. वाईएस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन और 27 लाख से बने वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन का लोकार्पण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले महीने बोगधार में मुख्यमंत्री का दौरा करवाया जाएगा। इस क्षेत्र की जरूरतों और यहां की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा। इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इनमें से अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया। बाकी शिकायतों को शीघ्र निपटान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सिरमौर हिमेंद्र बाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, बलबीर सिंह, तेजेन्द्र कमल, पृथ्वी राज चौहान, स्वर्ण नेगी एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, तहसीलदार संगड़ाह, वन रेंज अधिकारी बोगधार शमशेर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें