राजगढ़ के पबियाना में गोगा नवमी मेले में आयोजित दंगल में जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
रोहित पहलवान ने बड़ी और शुभम ने जीती छोटी माली
पबियाना में गोगा नवमी मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय दो दिवसीय गोगा नवमी मेला पबियाना में मंगलवार को संपन्न हुआ। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।
दंगल में बड़ी माली रोहित पहलवान ने कृष्ण पहलवान को हराकर, जबकि छोटी माली शुभम पहलवान ने रजनीश पहलवान को हराकर अपने नाम की। कनिष्ठ वर्ग में रजत पहलवान ने भुपेंद्र को हराया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान देव भूमि के नाम से है। यहां हर गांव में एक देव मंदिर जरूर होता है।
साल में एक बार उस क्षेत्र में उस देवता के नाम पर मेला भी जरूर आयोजित होता है। पबियाना का यह जिला स्तरीय मेला गोगा महाराज के नाम पर लगता है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली के नामी अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया।
...संवाद