फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के 14 पीएमश्री स्कूलों के 1,150 विद्यार्थी देंगे ज्ञान परख परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


मूल्यांकन के बाद तैयार होगी रिपोर्ट, शिक्षा की गुणवत्ता का भी लगेगा पता

पंकज तन्हा

नाहन(सिरमौर)। प्रदेश समेत सिरमौर जिले के पीएमश्री स्कूलों में 14 अक्तूबर को विद्यार्थियों में ज्ञान का स्तर परखा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 180 और जिले के 14 पीएमश्री स्कूलों में ज्ञान परख परीक्षा होगी। सिरमौर में होने वाली इस परीक्षा में 1,150 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में डाइट नाहन की ओर से अहम भूमिका का निर्वहन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से इस टेस्ट को करवाने के लिए पीएमश्री स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। तीसरी कक्षा के विद्यार्थी 60 मिनट में अंग्रेजी व गणित, छठी कक्षा के विद्यार्थी 90 मिनट में अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा देंगे। जबकि नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देंगे। इसके लिए दो घंटे का समय तय किया गया है।
विज्ञापन


इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में गुणवत्ता का पता लगाना है। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन के माध्यम से ये भी पता चल सकेगा कि शिक्षा की गुणवत्ता में कितना और सुधार लाने की आवश्यकता है।

इस परीक्षा में डाइट नाहन के प्रशिक्षु विभिन्न पीएमश्री स्कूलों में क्षेत्र निरीक्षक की भूमिका निभाएंगे। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान के स्तर और शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी डाइट संस्थानों को दी गई है।

-बाक्स

जिला रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी रीटा गुप्ता और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में जिले के 14 पीएमश्री स्कूलों में 14 अक्तूबर को ज्ञान परख परीक्षा ली जाएगी। इसमें बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन होगा। इसमें तीन कक्षाओं के विद्यार्थी पांच विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा रिपोर्ट तैयार होने के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर के अनुसार जिलावार रैंकिंग भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स

इन स्कूलों में होगी ज्ञान परख परीक्षा

पीएमश्री डॉ. वाईएस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, पीएमश्री बेचड़ का बाग, पीएमश्री कन्या स्कूल नाहन, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग, श्रीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार, पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा, पीएमश्री कन्या स्कूल नाहन, पीएमश्री स्कूल राजगढ़, पीएमश्री स्कूल ऑफ एक्सिलेंस सनोरा, पीएम श्री सतौन स्कूल, पीएम श्री स्कूल कोटी बौंच, पीएमश्री जीपीएससी पांवटा, पीएमश्री जीपीएससी राजगढ़ में यह परीक्षा होगी।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें