नैनाटिक्कर स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मुख्यातिथि को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन। स्रोत:
समाजसेवी हितेंद्र कंवर ने किया शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। समाजसेवी हितेंद्र कंवर समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। कृतिका और ऋत्विक सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी चुने गए।
कार्यक्रम प्रभारी गणित प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में जमा दो कक्षा के 27 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से अनेक गतिविधियों का क्रियान्वयन भी किया गया। स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर, अस्पताल, आसपास के पेय जल स्रोतों, रास्तों के साथ-साथ भूरशिंग महादेव मंदिर परिसर और सूड़ देवता मंदिर के आसपास की सफाई की और लोगों को पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
मुख्यातिथि ने विद्यालय के लिए 11 हजार, जबकि सर्वश्रेष्ठ चुने गए एनएसएस स्वयंसेवियों को 1100-1100 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, कमला भारद्वाज, उच्च विद्यालय धरोटी के मुख्य शिक्षक कृष्ण दत्त शर्मा, समग्र शिक्षा के अभियंता महिमानंद और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
-संवाद