फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा की 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरा की 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार माजरा थाना पुलिस को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से सूचना मिली कि माजरा में एक लड़की ने फंदा लगाया है। लड़की को अस्पताल लाया गया था, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज किए हैं। टीम को मृतका की तलाशी के दौरान कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। कमरे में कुर्सी-टेबल के समीप फर्श पर फंदा लगाने के लिए इस्तेमाल चुन्नी के टुकड़े जरूर मिले।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें