फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अमरकोट में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरकोट में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन


परीक्षा में कथित नकल के मामले को लेकर परेशान थी छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत की सुनार कॉलोनी में रहने वाली बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा के दौरान कथित तौर पर नकल करते पकड़े जाने के बाद से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के छपरा जिले के सांझा गांव निवासी मुस्तकीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह करीब 28 वर्षों से परिवार सहित पांवटा साहिब में रह रहे हैं और एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी मुस्कान सरकारी कॉलेज पांवटा साहिब में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका पेपर था। पिता के अनुसार, घर लौटने पर बेटी उदास थी। पूछने पर उसने बताया कि परीक्षा के दौरान उसे कथित नकल करते पकड़ा गया था और शिक्षक ने पेपर रद होने तथा एक साल बर्बाद होने की बात कही थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद छोटी बेटी ने फोन कर घटना की सूचना दी। मुस्कान को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने घटना पर दुख जताया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें