फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरि उठाऊ पेयजल योजना के रिअलाइनमेंट का कार्य युद्धस्तर पर जारी

विज्ञापन
नाहन के धौण क्षेत्र में गिरि पेयजल योजना की मैन राइजिंग पाइपलाइन को बदलते विभाग के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। मुख्यालय नाहन की जीवनरेखा मानी जाने वाली गिरि उठाऊ पेयजल योजना के रिअलाइनमेंट का कार्य 75 से 80 लाख रुपये की लागत से युद्धस्तर पर जारी है। इस परियोजना के तहत भूस्खलन की समस्या वाले 1 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि गिरि उठाऊ पेयजल योजना में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए रिअलाइनमेंट (दोबारा पंक्तिबद्धता) का कार्य प्रगति पर है। पहले चरण में एक किलोमीटर के उस संवेदनशील हिस्से में यह काम किया जा रहा है, जहां हर साल भूस्खलन के कारण पाइप लाइन टूट जाती थी और लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर इस कार्य का निरीक्षण किया है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो पाइप लाइन की दूसरी और तीसरी लेयर की वेल्डिंग का कार्य आज ही पूरा कर लिया जाएगा। योजना का रिअलाइनमेंट कार्य पूर्ण होने से शहर में बार-बार पानी की सप्लाई बाधित होने की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल जाएगी। प्रशासन और जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया गया है कि दूसरे चरण में योजना के अन्य चिह्नित हिस्सों में भी रिअलाइनमेंट का कार्य किया जाए। स्थानीय विधायक ने भरोसा दिलाया कि नाहन शहर के लोगों को सुचारू और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार और विभाग पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है।

इनसेट
प्रतिस्थापन कार्य लगभग पूरा, अब होगी टेस्टिंग : देवानंद पुंडीर
नाहन। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. देवानंद पुंडीर ने बताया कि गिरि पेयजल योजना की सबसे बड़ी चुनौती लैंडस्लाइड जोन से गुजरने वाली पाइप लाइन थी। बरसात के दौरान इस हिस्से में बार-बार भूस्खलन होने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती थी और शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित होती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने करीब 400 से 500 मीटर पाइप लाइन की अलाइनमेंट बदलने के साथ-साथ राइजिंग मेन को भी प्रतिस्थापित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य अब अंतिम चरण में है और केवल एक दिन का काम शेष है। इसके बाद नई पाइप लाइन की टेस्टिंग की जाएगी। परीक्षण सफल रहने पर इसे नियमित जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा, जिससे भविष्य में मानसून के दौरान भी शहर की पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने में मदद मिलेगी।-

नाहन के धौण क्षेत्र में गिरि पेयजल योजना की मैन राइजिंग पाइपलाइन को बदलते विभाग के कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें