गिरि सिंचाई योजना के दायां और बायां तट सिंचाई नहरों की मरम्मत शुरू
मरम्मत एवं सिल्ट सफाई के दौरान 29 गांवों की सिंचाई रहेगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरि सिंचाई योजना के तहत उपमंडल पातलियों-2 के तहत दायां तट नहर और बायां तट सिंचाई नहरों की मरम्मत और सिल्ट सफाई कार्य शुरू करवा दिया है।
इसके चलते दोनों सिंचाई योजना के अंतर्गत आने वाले 29 गांव प्रभावित होंगे। मरम्मत होने तक सिंचाई नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सकेगा। बरसात में सिंचाई नहरों को भारी क्षति हुई है।
बता दें कि गिरि सिंचाई की दायां तट सिंचाई नहर के तहत टोकियों, बहरामपुर, सैनवाला, माजरा, मेलियों, मिश्रवाला, जोहड़ों, अमरगढ़, सूरजपुर, पातलियों, सतीवाला व बहराल मौजा गांव की भूमि सिंचित होती है। जबकि बायां तट नहर के तहत आने वाली सिंचाई उपमंडल पातलियों-दो के तहत मौजा में टोकियों, खैरी, चांदपुर, कोटड़ी, व्यास, गुलाबगढ़, टोका नागला, पतीखारा, जामनीवाला पती गंगूवाला, बैकुआं, धर्मकोट, तारुवाला, गोंदपुर, बेहड़ेवाला, शुभखेड़ा, भूंगरनी और कुंजा पंचायत क्षेत्र शामिल है।
सहायक अभियंता पातलियों मनीत भारद्वाज ने पुष्टि की है। कहा कि बरसात में सिंचाई नहरों को भारी क्षति हुई है। सिल्ट भरने से नहर की साफ-सफाई करना अनिवार्य है। अभी बेहतर मरम्मत और साफ-सफाई होने पर किसानों को बाद में बेहतर सिंचाई सुविधा निर्बाध रूप से मिल सकेगी।
संवाद