एवीएन स्कूल नाहन ने जीती कनिष्ठ शहरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
नाहन उपमंडल की बाल विज्ञान कांग्रेस का जमटा स्कूल में शुभारंभ
उपमंडल के 53 सरकारी और निजी स्कूलों के 369 विद्यार्थी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हुई। उपमंडल की इस बाल विज्ञान कांग्रेस के पहले दिन एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ शहरी वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जमटा स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने स्पर्धा के नियमों की जानकारी दी।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय स्पर्धा के दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी, मॉडल और स्किट आदि गतिविधियां आयोजित होंगी।
इनमें नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 53 स्कूलों के 369 नन्हें वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। पहले दिन हुई विज्ञान प्रश्नोतरी के कनिष्ठ शहरी वर्ग में एवीएन स्कूल नाहन की टीम ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। एसवीएन नाहन की टीम दूसरे स्थान पर रहीं जबकि कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
संवाद
जमटा स्कूल में नाहन उपमंडल की बाल विज्ञान कांग्रेस में मौजूद शिक्षक एवं अन्य। संवाद
जमटा स्कूल में नाहन उपमंडल की बाल विज्ञान कांग्रेस में मौजूद शिक्षक एवं अन्य। संवाद