फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साहब.., किसी ने रंजिश निकालने के लिए झूठे केस में है फंसाया

विज्ञापन
नाहन में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे घुतनपुर क्षेत्र के लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के घुतनपुर गांव के एक घर से बरामद वन्य जीव अवशेष मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने मामले में गिरफ्तार किए लोगों को बेकसूर बताते हुए उनको रंजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अपनी इस मांग को लेकर घुतनपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी से मिला और उनको ट्रक यूनियन के चेयरमैन शमशेर अली काश्मी की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुश्ताक अली पुत्र अली हसन ने पुलिस अधीक्षक का बताया कि 15 अप्रैल को वन विभाग की टीम रात को मेरे घर आई और बोली की तलाशी लेनी है। मेरे घर से कोई भी संदिग्ध वस्तु टीम को बरामद नहीं हुई। यहां तक की पंचायत प्रधान सज्जन सिंह की मौजूदगी में मेरे बेटे की गाड़ी की तलाशी भी ली गई। उनको वहां से भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम साथ लगते अख्तर अली के मकान में तलाशी लेने लगी। मकान की छत्त पर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली, जिससे हम खुद हैरान रह गए। ये घर सड़क के साथ है और उन्हें पूरा संदेह है कि किसी ने छत्त पर चढ़कर ये सामान रखा है। उन्होंने कहा कि इसी रात को करीब दो बजे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति अनवर के सीसीटीवी कैमरे में एक बिना नंबर की कार दिखाई दे रही है। उन्हें शक है कि जिसकी ये गाड़ी है हो सकता है उसने ये हरकत की हो। उन्होंने कहा कि गांव के एक व्यक्ति के साथ उनके बेटे की कहा सुनी भी हुई थी। इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत प्रधान सज्जन सिंह समेत सभी समुदायों के करीब सौ लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामला वन विभाग का है और विभाग इस मामले में अपने स्तर पर जांच कर रहा है। ऐसे में पुलिस तरफ से इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। हां, ग्रामीण जिस गाड़ी की बात कर रहे हैं, इसको लेकर जांच की जाएगी।

-संवाद

नाहन में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे घुतनपुर क्षेत्र के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें