सशक्त नारी, सशक्त अर्थव्यवस्था विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी
ददाहू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 100 शिक्षक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में सशक्त नारी, सशक्त अर्थव्यवस्था विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में उनकी भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. राम्या रंजन पटेल, एसोसिएट प्रोफेसर, सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली व डॉ. शालिनी अग्रवाल, प्रोफेसर, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक नीति निर्माण में उनकी भूमिका पर गहन चर्चा की। संगोष्ठी का संयोजन डॉ. मिल्ला राम चौहान ने किया। आयोजन सचिव प्रो. अशोक कुमार रहे। इस आयोजन में देशभर के 100 से अधिक प्राध्यापकों ने भाग लिया।
...संवाद