ग्यास पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में ग्यास पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम के मंदिरों में ग्यास पर्व पर जगह-जगह रात्रि जागरण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शिलाई क्षेत्र के माशु, दुगाना, कांटी मशवा सहित कई गांवों में इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गिरिपार क्षेत्र के माशु गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकार अज्जू तोमर और हिमाचल के लोक गायक अजय चौहान की जोड़ी ने धमाल मचाया। इस दौरान नाटी रा चस्का बुरा, हाय मोइन्दिये, पाणी रे पाणी बोशो ला मेरा देवा, मुख रोये आदतों बुरी पोड़े बोतलों पिऊ हांव खोड़े खोड़े आदि गाने गाकर सबको नाचने पर विवश किया।
इस दौरान मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष की भांति लक्की कूपन का ड्राॅ भी निकाला गया। कूपन में पहला इनाम ठाणा गांव की तनु का निकला। उन्हें लैपटॉप दिया गया। दूसरा इनाम अनिल चौहान, कमलेश चौहान का निकला जिसे इन्वर्टर दिया गया। इसके अलावा भी कई इनाम निकाले गए। इनमें एलईडी, स्मार्ट फोन, मिक्सर, स्मार्ट वाच दिए गए।
इस अवसर पर भाव सिंह कपूर, मायाराम, उजागर तोमर, अनिल चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह, आजब सिंह, जितेंद्र चौहान और सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
संवाद