फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्रांसगिरि क्षेत्र में आज मनाया जाएगा ग्यास पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

-परशुराम के रेणुकाजी आगमन की खुशी में होंगे आयोजन
-दुगाना, माशू और मटियाना के मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र के दुगाना, माशू और मटियाना गांव में वीरवार को ग्यास पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर भगवान परशुराम के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर पर मंदिरों में रात्रि जागरण और भंडारों का आयोजन होगा। दुगाना और माशू में इस पर्व में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग भगवान परशुराम के दर्शन करने आते हैं।

मान्यता है कि भगवान परशुराम हर वर्ष अपनी माता रेणुका से मिलने सिरमौर जिले के रेणुकाजी पहुंचते हैं। मां-बेटे के इस पवित्र मिलन की खुशी में रेणुकाजी में मेला आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत जिन गांवों में भगवान परशुराम के मंदिर हैं, वहां ग्यास पर्व मनाया जाता है। ग्यास पर्व पर मंदिरों में भगवान परशुराम के पदचिह्नों और छड़ी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु उन्हें फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करते हैं। इस पर्व की खास परंपरा फसल से जुड़ी है। ग्रामीण अपनी नई फसल के अनाज का पहला हिस्सा भगवान परशुराम को अर्पित करते हैं। इसके बदले मंदिर से उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अक्षत प्रसाद दिया जाता है। दुगाना परशुराम मंदिर के भंडारी गुलाब सिंह पुंडीर ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में पूरी रात जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें