फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गैंगस्टर हमजा और विक्की एस्कॉर्ट को स्टाफ नहीं मिलने से जेलों में नहीं किया गया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमजा और विकास की व्यक्तिगत पेशी नहीं हो सकी, जेल अधीक्षकों को प्रोडक्शन वारंट 27 अगस्त को पेश करने के आदेश
विज्ञापन

दीपक मेहता

नाहन (सिरमौर)। दूसरे राज्यों की जेलों में बंद गैंगस्टर हमजा और विक्की को एस्कॉर्ट नहीं मिलने के कारण नाहन की अदालत में पेश नहीं किया गया। कोर्ट में हत्या के प्रयास को लेकर आरोप तय होने थे। इसके चलते आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया।
इस पर न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने जेल अधीक्षकों को प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों आरोपियों को सुरक्षित और कड़ी हिरासत में 27 अगस्त को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के तहत हत्या के प्रयास का मामला वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था। इसको लेकर सोमवार को आरोप तय किए जाने थे। हमजा को हरियाणा की अंबाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश किया गया। वहीं, विकास उर्फ विक्की को उत्तराखंड की देहरादून जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश किया गया। आरोपी सतबीर को पुलिस लाइन नाहन के कर्मियों की अभिरक्षा में अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने रिकॉर्ड में दर्ज किया कि संबंधित जेल अधिकारियों की ओर से हमजा और विकास उर्फ विक्की को व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं किया जा सका। आदेश में कहा गया कि आरोप तय करने में हो रही देरी के संबंध में संबंधित जेल वार्डरों को अवगत कराया था। इसके बावजूद दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत पेशी नहीं हो सकी।
मामले की कार्रवाई में हो रही देरी को देखते हुए अदालत ने आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का एक और अवसर दिया है। अदालत ने हमजा, सतबीर और विकास उर्फ विक्की को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक पर गोली चलाने का प्रयास
पांवटा साहिब थाना में दर्ज मामले के अनुसार आरोप है कि आरोपियों ने दिनदहाड़े एक युवक पर बंदूक से गोली चलाने का प्रयास किया था। हालांकि, बंदूक जाम होने के कारण गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपियों पर युवक पर ईंटों से हमला करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें