मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में रोटरी क्लब की तरफ से फल वितरित करती उपायुक्त प्रियंका वर्मा।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मकर संक्रांति पर्व पर रोटरी क्लब नाहन ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन में उपचाराधीन रोगियों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, संयुक्त निदेशक कपिल तोमर तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु विशेष रूप से उपस्थिति रहे।
उपायुक्त ने रोगियों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोटरी क्लब नाहन की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल बताया।
वहीं, अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंद रोगियों के साथ सेवा और संवेदना साझा करना रोटरी क्लब नाहन का निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज के कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर करता रहेगा और जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर क्लब के सचिव रोटेरियन भविष्य गौतम, रोटेरियन सुरेश शर्मा, रोटेरियन अशोक सिकंद, रोटेरियन रूपेश आदि शामिल रहे।
संवाद