शिशु कल्याण केंद्र में 30 बच्चों को लगाए रोगों से बचाव के टीके
नाहन। मेडिकल कॉलेज नाहन के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बुधवार को बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान शून्य से डेढ़ वर्ष के 30 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। 4 बच्चों को बीसीजी और 26 को पेंटा, डीबीटी, रोटा समेत अन्य बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि महीने के प्रत्येक बुधवार को मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। संवाद