प्रगति आईटीआई राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में चुने गए मिस और मिसटर फ्रेशर। संवाद
प्रगति आईटीआई में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रगति आईटीआई राजगढ़ में नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य कोमल कुमार कोहली कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष इलेक्ट्रिशियन के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों का फूल मालाओं और तिलक लगाकर स्वागत किया। इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष के छात्र रमन को मिस्टर फ्रेशर और कंप्यूटर की छात्रा मुस्कान को मिस फ्रेशर चुना गया। इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष के छात्र रिहान ग्रुप ने लेजी डांस कर सबको मोहित किया।
कंप्यूटर की छात्राओं संजना, पायल और मुस्कान ने पंजाबी डांस कर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। मंच संचालक सूर्यांश और सुनील ने बेहतरीन ढंग से किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने नए छात्रों को संस्थान में आने के लिए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संवाद