फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिताली मिस फ्रेशर, मुस्कान मिस पर्सनेलिटी और रूची मिस अटायर चुने

विज्ञापन
पदमावती नर्सिग कॉलेज में फ्रैशर पार्टी में नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मिताली मिस फ्रेशर, मुस्कान मिस पर्सनेलिटी और रूची मिस अटायर चुने
विज्ञापन

माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन में छात्राओं की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिन जैन व कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने द्वीप प्रज्वलित कर की।

इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गतिविधियों का आगाज किया। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने समारोह में चार चांद लगा दिए। छात्राओं ने लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी, जबकि द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सिरमौर लोक नृत्य की प्रस्तुति पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नर्सिंग की नई छात्राओं ने अपना परिचय दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि इस दौरान मिस फ्रेशर मिताली, मिस पर्सनेलिटी मुस्कान तथा मिस अटायर रूची को चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें