फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रदर्शनकारियों ने एनएचएनआई और प्रशासनिक अधिकारी का पुतला फूंका

विज्ञापन
एनएच-07 फोरलेन योजना के प्रभावित संघर्ष स​मिति पांवटाशनिवार को एनएचएआई व अन्य का पुतला फूंकते
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एनएचएनआई और प्रशासनिक अधिकारी का पुतला फूंका
विज्ञापन

दो वर्षों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से खफा किसानों का प्रदर्शन जारी
देहरादून पांवटा फोरलेन कार्य से सैकड़ों परिवार प्रभावित : नाथू राम चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब कालाअंब एनएच-07 फोरलेन कार्य के प्रभावित किसान और भूमि मालिक 25 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दो वर्षों बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने से खफा होने पर भूपपुर में टेंट लगा कर धरना दे रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने
एनएचएनआई व प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

केदारपुर भूपपुर समेत संयुक्त संघर्ष समिति सदस्यों पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान पीपलीवाला उपेंद्र कुमार शर्मा, छोटी देवी, बलजीत सिंह, सुशील चौधरी, निर्मला देवी, सिया राम और साधु राम ने कहा कि तीन वर्ष पहले एनएच फोरलेन कार्य के दो सौ से अधिक परिवार प्रभावित हैं। नाममात्र मुआवजा ही मिल सका है।
विज्ञापन

लंबित मुआवजा राशि को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार तंग किया जा रहा है जिसमें एनएचएनआई व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित लोगों की परेशानी को नहीं समझ पा रहे हैं। कई बार मुद्दे को उठाया गया। स्थानीय विधायक से भी संघर्ष समिति सदस्य नाराज हैं। पिछले 25 दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी व नेता इस मामले में समाधान करवाने तक के लिए आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में संघर्ष का रास्ता ही मजबूरी बन गया है।

समाजसेवी नाथू राम चौहान ने कहा कि भूपपुर, केदारपुर व शमशेरपुर के करीब दो सौ प्रभावित परिवारों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रभावित परिवारों में स्थानीय लोगों के साथ तिब्बती समुदाय के परिवार भी शामिल हैं। अब लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। नेता लोग समर्थन का दिखावा कर रहे हैं। इतने लंबे समय से ग्रामीणों की मांग को पूरा करवाने में सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रामीणों को रटा रटाया सा जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोग अपने रिहायशी मकान, दुकान व भूमि गंवा चुके हैं। कई प्रभावित परिवारों को अब तक मात्र बीस फीसदी मुआवजा मिल सका है। एनएचएनआई व स्थानीय प्रशासन समाधान निकालने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। भूमि मालिकों को उनका मुआवजा नहीं दिया गया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें