संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में रात को एक कार से चारों पहिये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमर, निवासी रामपुरघाट, पांवटा साहिब बताया कि 26 जनवरी को उसने अपनी कार घर के बाहर राम मंदिर के पीछे खाली जगह पर खड़ी की थी। कार में चारों पहिये लगे हुए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी गाड़ी चेक करने गया तो देखा कि कार के चारों पहिये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक कार से चारों पहिये के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।