फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के चार टोल बैरियर 31.90 करोड़ में नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात तक चली नीलामी प्रक्रिया, पड़ोसी राज्यों के ठेकेदार भी पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के चार टोल बैरियर 31,90,25,950 रुपये में नीलाम हुए। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कालाअंब, गोविंदघाट, बहराल और मीनस टोल बैरियरों का रिजर्व प्राइस 31,70,46,525 रुपये रखा था।
नाहन में देर रात तक नीलामी प्रक्रिया चली। प्रक्रिया साउथ जोन के अतिरिक्त आयुक्त विवेक कुमार, कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, विभाग के जिला उपायुक्त हिमांशु आर पंवार की देख रेख में हुई। नीलामी में हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्यों के ठेकेदारों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीआरडीए हॉल में सबसे पहले कालाअंब टोल यूनिट की नीलामी प्रक्रिया हुई। विभाग ने इसका रिजर्व प्राइज 15,85,62,500 रुपये निर्धारित किया था, यह यूनिट यूपी के मेरठ निवासी रमेश चौहान ने 9,47,500 रुपये अधिक पर 15,95,10,000 रुपये में अपने नाम की।
पांवटा साहिब की गोबिंदघाट टोल यूनिट भी रमेश चौहान ने अपने नाम की। विभाग ने इस टोल यूनिट का रिजर्व प्राइस 8,62,17,150 रुपये निर्धारित किया था, इसे एक लाख रुपये अधिक 8,63,17,150 रुपये में खरीदा गया।
इसके अलावा बहराल यूनिट का रिजर्व प्राइस 6,98,75,000 रुपये तय था, जिसे 9,25,000 रुपये अधिक मुजफ्फरनगर के विनोद कुमार ने 7,08,00,000 रुपये पर अपने नाम किया। मीनस यूनिट 6925 रुपये अधिक में नीलाम हुई। इसे शिलाई के अतर सिंह ने 23,98,800 रुपये में खरीदा जबकि विभाग ने इसका रिजर्व प्राइस 23,91,875 रुपये तय किया था।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमांशु पंवर ने बताया कि सभी यूनिटों का रिजर्व प्राइज 31 करोड़ 70 लाख 46 हजार 525 रुपये रखा गया था, इसके मुकाबले सभी टोल बैरियर 31 करोड़ 90 लाख 25 हजार 950 रुपये में नीलाम हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें