फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए चार वरिष्ठ शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
उतर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब ने चार शिक्षकों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
राजेश शर्मा, नत्थीमल वर्मा, विजय कुमार राघव और रमाकांत तिवारी को समिति ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब की कार्यकारिणी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समिति से जुड़े रहे चार वरिष्ठ शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजेश शर्मा, नत्थीमल वर्मा, विजय कुमार राघव और रमाकांत तिवारी शामिल रहे। समिति की ओर से सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मानित शिक्षकों के सम्मान में रात्रि सहभोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता और महासचिव राजकिशोर त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की सेवाएं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों के शिक्षा के प्रति समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया ज्ञान और संस्कार समाज के भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं। समारोह में समिति के वरिष्ठ सदस्य पीएन गुप्ता, देवेंद्र कुमार चौबे, दीनदयाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, कपिल चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल रस्तौगी, ब्रिजेंद्र कुमार त्रिपाठी, संदीप सिंह राजपूत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें